दून जिले में 2266 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटिव निकली

Share Now

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के  दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 2266 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 64322 हो गयी है, जिनमें कुल 44887 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 17431 व्यक्ति उपचाररत हैं। आज जांच हेतु कुल 11526 सैम्पल भेजे गए। जनपद में आज 43618 व्यक्तियों का कम्यूनिटी सर्विलांस किया गया जिसमें 127 व्यक्तियों में कोविड-19 संक्रमण सम्बन्धी लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग को सैम्पलिंग लेने के निर्देश दिए गए। जनपद के शहरी क्षेत्र में आज एसडीआरएफ की टीम द्वारा 1321 होमआयशोलेशन किट वितरण किये गए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में प्रातः 08 बजे से रात्रि 09 बजे तक किट वितरण का कार्य चलाया जाए। जनपद में अस्पताओं को 1545 एवं  आम नागरिकों 120 सिलेण्डर वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!