देहरादून। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 68 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे 77.94 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत डाॅ ए.के डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा पीएमजीएसवाई कार्यालय इन्दिरानगर के 46 कार्मिकों, सुविधा स्टोर बसंत विहार के 15 सुविधा सुपर स्टोर्स के 25 कुल 86 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 867 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 9615 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 3155 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। मोबाईल एटीएम वैन आजाद कालोनी एवं चमन विहार में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 85 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 81, राशन हेतु 4 काॅल प्राप्त हुई। दून हैप्पी मील्स में एग्नेस कुंजेस सोसायटी होप प्रोजेक्ट द्वारा 100 पेयजल की बोतल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गयी।
