रायवाला थाने पर पुराने / निष्प्रयोज्य लावारिस वाहनो की नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न की गयी , नीलामी में कुल 37 वाहन नीलाम किये गये और कुल 559,000/- (पांच लाख उनसठ हजार रू0 ) के राजस्व की हुई प्राप्ति ।
पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थानो मे काफी समय से पुराने लावारिस/ एमवीएक्ट से संबधित वाहनों के शीघ्र निस्तारण के संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेश के अनुपालन मे थाना रायवाला पर दिनांक 26.03.22 क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष रायवाला की उपस्थिति मे थाने पर लावारिस/ निष्प्रयोज्य हालत मे खडे वाहनों की नीलामी की गयी, जो कई वर्षों से थाना प्रांगण में खडे थे ।
नीलामी हेतु की गयी कार्यवाही
नीलामी हेतु 04 लॉट बनाये गयें जिनमे प्रथम लॉट में 06 दुपहिया लावारिस वाहन व द्वितीय लॉट में 12 दुपहिया वाहन व 01 चौपहिया वाहन (कार) व तृतीय लॉट मे 07 चौपहिया वाहन (कार ),02 दुपहिया वाहन व चतुर्थ लॉट में 04 चौपहिया वाहन 05 दुपहिया वाहन शामिल किये गये।
नीलाम वाहन व नीलामी से प्राप्त धन का विवरण
प्रथम लॉट – 06 दुपहिया लावारिस वाहनो की नीलामी से कुल 41000 /- रू0।
द्वितीय लॉट – 12 दुपहिया वाहन व 01 चौपहिया वाहन (कार ) की नीलामी से कुल -56000/- रू0
तृतीय लॉट – 07 चौपहिया वाहन(कार ),02 दुपहिया वाहनों की नीलामी से कुल 3,11000/- रू0
चतुर्थ लॉट – 04 चौपहिया वाहन 05 दुपहिया वाहनों की नीलामी से कुल 1,51000/- रू0
कुल 37 वाहनो(12 चौपहिया वाहन , 25 दुपहिया वाहन ) की नीलामी से 559,000/- (पांच लाख उनसठ हजार रू0 ) रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है ।
