सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी ने की आत्महत्या

Share Now

देहरादून। सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक अधिकारी के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में रहने वाले तथा सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी वीरेंद्र शाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। सुसाइड की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पा रही है कि समीक्षा अधिकारी ने फांसी का फंदा लगाकर क्यों सुसाइड किया है। इस मामले की जांच की जा रही है। फिल्हाल शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!