राष्ट्रीय सलाहकार अजीत डोभाल के गाँव के लोग भी दिल्ली हिंसा का शिकार – जिंदा जला दिया दिलबर को दंगाईयों ने।

Share Now

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के गृह जनपद के लोग भी दिल्ली हिंसा का शिकार हुए है.NSA अजीत डोभाल उत्तराखंड के पौड़ी जनपद से ताल्लुक रखते है और उनके गृह जनपद पौड़ी का भी एक युवक दिल्ली हिंसा का शिकार हुआ है।

भगवान सिंह पौडी

पौड़ी थाना पैठाणी के ढाईज्यूली पट्टी के रोखड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय दिलबर सिंह की भी दंगाइयों ने जिंदा जलाकर हत्या कर दी।

https://youtu.be/Za6O32cLrl0

दरसअल दिलबर सिंह कुछ माह पहले ही दिल्ली के 

शाहदरा में एक बेकरी में काम पर लगा था लेकिन दंगाइयों ने गोदाम में सो रहें दिलबर सिंह को ज़िंदा जला दिया.दिलबर की मौत की खबर से उसका परिवार सदमें में है.युवक के चाचा और जीजा दिलबर का शव लेने आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए है

error: Content is protected !!