झाड़ियों में छुपाई गयी 10 पेटी शराब पुलिस ने पकड़ी , शराब तस्कर भी हुआ गिरफ्तार
ऋषिकेश में पुलिस की कार्यवाही में शराब की 10 पेटी बरामद हुई हैं। दरअसल कोतवाली ऋषिकेश पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं। चैकिंग अभियान के दौरान IDPL क्षेत्र में जेजे ग्लास के सामने खाली भूखण्ड में झाड़ियों के अंदर 10 पेटी शराब पाई गई। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 48 हजार हैं। पुलिस ने पकड़ी गई शराब अपने कब्जे में लेकर एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
कोतवाल रितेश शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर लगातार कोतवाली क्षेत्र में अवैध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान के अंतर्गत आईडीपीएल क्षेत्र के सामने भूखंड में झाड़ियों के अंदर से 10 पेटी शराब बरामद हुई हैं। शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
