ऋषिकेश नगर निगम आजकल किसी न किसी बात को लेकर खबर कि सुर्खियों में बना हुआ है | इस बार नगर में आवारा घूम रहे पशुओ कि आपसी लडाई में एक मासूम कि जान चली गयी जिसके बाद एक बार फिर से लोगो में नगर निगम के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा |होली से एक दिन पहले इस दर्दनाक घटना से परिवार में मातम छा गया है |
दो सांडों की लड़ाई में, 9 साल के मासूम की गयी जान, नगरनिगम के खिलाफ लोगों का आक्रोश
ऋषिकेश नगरनिगम क्षेत्र में आवारा पशुओं के द्वारा लगातार जान – माल की क्षति पहुंचाई जा रही है। ताजा मामला ऋषिकेश नगरनिगम क्षेत्र के शिवाजी नगर का है। जहां दो सांडों की लड़ाई में 9 साल के मासूम की जान चली गई हैं।
अमित कंडियाल ऋषिकेश
शनिवार की देर शाम गली नंबर – 34 में घर के बाहर खेल रहे मासूम के सामने अचानक दो सांड आपस में लड़ते हुए पहुंच गए। देखते ही देखते सांडों की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पास में खड़ी सामान से भरी एक भारी – भरकम ठेला सांडों की टक्कर लगने से मासूम के ऊपर पलट गया | चीखने – चिल्लाने की आवाज और मौके का नजारा देख एक महिला ने मासूम को बचाने के भरसक प्रयास किए , लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। दुखद यह रहा कि होली के त्योहार से ठीक 1 दिन पहले घटी इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया हैं।
शहर में ऑटो चलाने वाले बृजेश नाम का व्यक्ति 1 महीने पहले ही शिवाजी नगर में अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ किराए पर रहने के लिए आए था। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नगरनिगम के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आवारा सांड को पकड़ने के लिए कई बार नगर निगम को सूचित कराया गया है , लेकिन नगरनिगम प्रशासन द्वारा समस्या को कभी गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसका नतीजा एक मासूम को जान गँवा कर देना पड़ा ।
मंजू चौधरी ( स्थानीय निवासी )
