जीवनी माई रोड पर पुनः लगेंगी फल एवं सब्जी की दुकानें – स्पीकर अग्रवाल का जताया आभार

Share Now

ऋषिकेश। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आज फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति के पदाधिकारियों ने जीवनी माई रोड पर पुनः सब्जी की दुकानें लगाने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल का फूल माला पहनाकर आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल की पहल पर फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेताओं को जीवनी माई रोड पर पुनः दुकान लगाने की अनुमति मिल गई है। इसलिए समिति के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार प्रकट किया है।
      इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि कोविड-19 के दौरान हुए लॉकडाउन में फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेताओं को जीवनी माई रोड से हटा दिया गया था जिस कारण इन तमाम लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया था। श्री अग्रवाल ने कहा है कि रोजगार प्राप्त करना सबका अधिकार है। उन्होंने कहा है कि स्वरोजगार की ओर सरकार प्रत्येक व्यक्ति को प्रोत्साहित भी कर रही है उन्होंने उप जिलाधिकारी को फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेताओं के समाधान की बात कही थी परिणाम स्वरूप अब विधिवत फुटकर एवं सब्जी विक्रेताओं की दुकानों जीवनी माई रोड पर ही लगाई जाएगी। श्री अग्रवाल ने कहा है कि इससे सब्जी एवं फल विक्रेताओं को अपने स्वरोजगार में आसानी होगी।  इस अवसर पर समिति के अनेक पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष जी का आभार प्रकट किया ।फल एवं सब्जी की दुकानें जीवनी माई रोड पर लगाने को लेकर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता, अनिल गुप्ता, मनीष गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, अनूप गुप्ता, कुलदीप पांडे, अश्वनी गुप्ता, कुलदीप पांडे, कीमत गुप्ता आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!