घास – फूस से बना कैफे हुआ जलकर स्वाहा , फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर पाया काबू \
ऋषिकेश
अमित कण्डियाल
ऋषिकेश के मायाकुंड क्षेत्र में एक टी – कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर लगी कि घास – फूस से बना कैफे जलकर खाक हो गया साथ ही कैसे के अंदर रखा कीमती सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के लिए बता दें बुधवार की सुबह करीब 5 बजे ऋषिकेश के मायाकुंड क्षेत्र में स्थित एक कैफे में आग लग गई। आग की घटना देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सुबह के समय हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलती गयी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक लगी कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों का प्रयोग करना पड़ा । कैफे घास – फूस का बना था , जिसके कारण आग की लपटों से जलकर खाक हो गया। साथ ही कैफे में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया हालांकि किसी भी प्रकार की जान की हानि होने से बच गई। गनीमत रही कि आग अड़ोस पड़ोस के दूसरे घरों तक नहीं पहुंची जिससे बड़ा जान माल का नुकसान होने से बच गया हालांकि कैटरी के पास खड़े एक पेड़ भी आग की चपेट में आकर जल गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है वही फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना प्रतीत हो रहा है।
फायर कार्यालय के प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि आग बुझाने में दो टैंकर का प्रयोग किया गया है। रात से बिगड़े मौसम के दौरान चल रही तेज हवा की वजह से आग बुझाने में परेशानी हुई। गनीमत यह रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची। दूसरी मंजिल पर बने कैफे में लकड़ी और घास का इस्तेमाल किया गया था। जिसकी वजह से मिनटों में ही कैफे जलकर खाक हो गया।
सुनील सिंह रावत ( प्रभारी , फायर कार्यालय )
