ऋषिकेश : कुंभ के साथ चार धाम यात्रा तैयारिया प्रशासन के लिए चुनौती – आयुक्त गढ़वाल ने बैठक

Share Now

चारधाम यात्रा में मुकमल हो इंतजाम , गढ़वाल कमिश्नर ने ली बैठक|

ऋषिकेश

अमित कण्डियाल

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य का प्रशासन तैयारियों में जुट गया हैं। गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन द्वारा चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। कमिश्नर ने बैठक में अधिकारियों को चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के मुक्कमल होने के निर्देश दिए।

इस बार कि चार धाम यात्रा प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है | एक तरह हरिद्वार में कुंभ चल रहा है तमाम अधिकारी और पुलिस फ़ोर्स कुंभ ड्यूटी में लेगे है जबकि मई 14 से चार धाम यात्रा भी सुरु होने जा रही है इस दौरान सड़क बिजली पानी आवास खानपान साफ सफाई अदि कि चक चौबंद व्यवस्था करना प्रशासन कि प्राथमिकता में है |

चारधाम यात्रा 2021 की शुरुआत मई माह में होने वाली है। यात्रा की तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने कई जिलों के जिलाधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। आयुक्त ने साफ तौर पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के लिए व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त होनी चाहिए। व्यवस्थाओं में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करना, साफ सफाई , जलापूर्ति एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को खास फोकस में रखा गया। आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बताया कि अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में रिव्यू बैठक की जाएगी। जिसके बाद यात्रा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण , संबंधित जिले के जिलाधिकारी के साथ किया जाएगा।

रविनाथ रमन ( गढ़वाल आयुक्त )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!