ऋषिकेश – स्वर्गीय मनीष थापा की माता को कॉंग्रेस जनो ने किया सम्मानित

Share Now

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कांग्रेस जनों के साथ कारगिल शहीद स्वर्गीय मनीष थापा की रेलवे रोड स्थित मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर स्वर्गीय मनीष थापा जी की माता जी श्रीमति राधा देवी को शॉल उड़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि आज का दिन हिंदुस्तान व हिंदुस्तानवासियों के लिए बड़ा गौरवशाली है, आज भारत के जाँबाज़ रणबांकुरो ने अपनी वीरता व साहस से पाकिस्तानी सेना को भारतीय सीमा से खदेड़ने का काम किया इस युद्ध में हमारे बहुत से सैनिक शहीद हुए जिनमे से ऋषिकेश निवासी युवा स्वर्गीय मनीष थापा ने भी अपने प्राणों की आहुति देकर भारतीय सीमा से दुश्मनों को खदेड़ने का काम किया। हम देशवासी उनका ये बलिदान कभी नहीं भुला सकते न ही उनका ये ऋण चुका सकते हैं।

शहीद परिवार को सम्मानित करने में एडवोकेट राकेश सिंह पार्षद, प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, पूर्व पार्षद बृज पाल राणा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्यारे लाल जुगरान, दिनेश रावत, जगजीत सिंह जग्गी , मनोज थापा व आदित्य झा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!