ऋषिकेश : कोरोंना राहत – चार दिन से एक भी संक्रमित का दाह संस्कार के लिए नहीं आया शव

Share Now

षिकेश

अमित कण्डियाल

चार दिन में कोरोना के कहर से नही हुई कोई मौत, ऋषिकेश के लिए राहत

उत्तराखंड में लगातार घट रहे कोविड-19 के कहर के बाद ऋषिकेश से एक बड़ी राहत की खबर है। बता दें कि ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर स्थित श्मशान घाट पर 28 मई से 31 मई तक कोई भी कोविड-19 से संक्रमित शव अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंचा है। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वाकई में कोविड-19 का कहर अब कम होने लगा है। बता दें कि चंद्रेश्वर नगर स्थित श्मशान घाट पर एम्स, राजकीय चिकित्सालय और जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल से भी कोरोना संक्रमित मरीजों के शव दाह संस्कार के लिए ऋषिकेश लाए जाते हैं।

कुछ दिन पहले तक श्मशान घाट पर प्रतिदिन 10 से 12 संक्रमित शव दाह संस्कार के लिए पहुंच रहे थे। श्मशान घाट पर जगह कम होने की वजह से मृतकों के परिजनों को शवों के दाह संस्कार के लिए 1 दिन का इंतजार करना पड़ रहा था। इस राहत भरी खबर के बीच मेरु रैबार का  अपने दर्शकों से निवेदन है कि राहत दिखाई देने पर ढिलाई न बरते। यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। कृपया कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए ही जरूरत पड़ने पर घरों से बाहर निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!