ऋषिकेश : लोकतंत्र का चुनाव है या हल्दी घाटी का युद्द? – व्यापारियों के चुनाव में हाथापाई कि क्यों आयी नौबत?

Share Now

ऋषिकेश

अमित कण्डियाल

कहते है राजनीति और जंग में सब कुछ जायज है | तो क्या इसी लिए ऋषिकेश में व्यापारी लड़ने झगड़ने पर उतारू है | मामला उधोग व्यापार  मंडल के चुनाव का है जहा समय सीमा बीत जाने के बाद बड़ी संख्या में नए फार्म स्वीकार कर उन्हें वोटर बनाने का आरोप लगाते हुए एक गुट मुख्य चुनाव अधिकारी के पास जा पंहुचा | आरोप है कि बजाय समझाने बुझाने के चुनाव अधिकारी ने पुलिस को मौके पर बुलाकर हेकड़ी दिखाने का प्रयास किया | आपसी हाथा -पायी तक पहुचे विवाद को व्यापारियों ने किसी तरह बीच बचाव कर शांत किया

व्यापार महासंघ चुनाव की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर एक गुट के प्रत्याशियों ने लगाया चुनाव कमेटी पर आरोप

ऋषिकेश में नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बीच अचानक विवाद हो गया है। विवाद फर्जी वोटर लिस्ट बनाने को लेकर शुरू हुआ। बता दें कि चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष और महामंत्री पद की एक टीम ने मुख्य चुनाव अधिकारी पर समय सीमा बीतने के बाद व्यापारियों की सदस्यता के फार्म स्वीकारने का आरोप लगाया है।  उन्होंने  आरोप लगाया कि सदस्यता फार्म की रसीद तक नहीं काटी गई। मामले में आरोप लगाने वाले प्रत्याशियों के गुट ने मुख्य चुनाव अधिकारी के सामने जमकर हंगामा काटा। वहीं दूसरे पक्ष के प्रत्याशियों को फायदा पहुंचाने के लिए संलिप्त होने का आरोप भी लगाया। हंगामें ने इतना तूल पकड़ा कि बात हाथापाई तक पहुंचने वाली थी हालांकि किसी तरह व्यापारियों ने बीच – बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की। फिलहाल आरोप लगाने वाले अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों ने वोटर लिस्ट फाइनल होने के 15 दिन बाद चुनाव तिथि घोषित करने की मांग की है।

राजीव मोहन अग्रवाल ( प्रत्याशी, महामंत्री )

नरेश अग्रवाल ( मुख्य चुनाव अधिकारी )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!