ऋषिकेश : किसानों का भारत बंद आंदोलन – समर्थन की अपील को व्यापारमंडल ने नकारा

Share Now

प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर किसानों के भारत बंद आंदोलन को समर्थन देने के लिये महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक स्कूटर रैली निकाली गई |  रैली नगर के  मुख्य मार्गों होती हुई सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ समाप्त हुई | रैली के माध्यम से दुकानदारों से किसानों के आंदोलन को समर्थन देने का आग्रह किया गया ।

महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत ने कहा कि हमने बाज़ार बंद करने के लिये कल सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर समर्थन पत्र सौंपा था परन्तु व्यापारिक संगठन के नेता दल विशेष से प्रेरित होकर बंद का विरोध किया | तब भी हम लोगों ने शालीनता से बाज़ार बंद करने का आग्रह किया और जिन व्यापारी भाइयों ने समर्थन देकर दुकानें बंद रखी उनका हम आभार व्यक्त करते हैं ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा है कि यह भारत बंद न किसी व्यक्ति विशेष न ही दल विशेष का है|  यह उन किसान भाइयों के हितों की लड़ाई का आंदोलन है जो आनाज उगाकर हमारे पेट भरता है|  परन्तु कुछ दल विशेष के लोग नहीं चाहते कि किसानों का आंदोलन आगे बढ़े इसलिये हमने भी शालीनता के साथ गांधीवादी तरीक़े से लोगों से बाज़ार बंद करवाने की अपील की ।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव शैलेन्द्र बिष्ट, पार्षद मनीष शर्मा, प्रदेश सचिव विवेक तिवारी, प्रदेश सचिव त्रिलोकीनाथ तिवारी, राजकुमार तलवार, महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र पाल, एकांत गोयल, राहुल पाण्डेय, विक्रम भण्डारी, रूकम पोखरियाल, नवीन रमोला, भारत शर्मा, बलबीर रौतेला, अप्रेस पंचभईया, सोहन सिंह रौंतेला, नीरज चौहान, हिमांशु कश्यप, इमरान, जयपाल सिंह, राजेन्द्र गैरोला, अभिनव मलिक, प्रिंस सक्सेना, हिमांशु जाटव, इमरान सैफी, बुरहान अली आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!