ऋषिकेश : जेल मे हुई दोस्ती ने महिला को बना दिया स्मैक तस्कर

Share Now

कोतवाली ऋषिकेश मे कुल 7.65 ग्राम स्मैक के साथ 01 शातिर महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है , और  एन0डी0पी0एस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है । 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा  नशे के खिलाफ अभियान मे  के अनुपालन में गठित टीम दिनांक 03/04/2022 को मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु क्षेत्र में मामूर थी तो दौराने चेकिंग राजलक्ष्मी होटल के पास चंद्रभागा ऋषिकेश से 01 महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया गया तो उसके पास से कुल 7.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई| जिसके पश्चात महिला अभियुक्ता के विरुद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है

नाम पता महिला अभियुक्त-
********
1- प्राची उर्फ सपना पत्नी स्वर्गीय मयंक क्षेत्री निवासी मंदाकिनी बिहार ब्राह्मण वाला खाला गली नंबर 4 सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून

 

पूछताछ विवरण-
पूछताछ करने पर महिला अभियुक्ता के द्वारा बताया गया कि माह सितंबर 2021 में रायपुर थाने से स्मैक के मामले में जेल गई थी और जेल में मेरी मुलाकात रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश से हुई जोकि एनडीपीएस के मामले में जेल में थी और एक अन्य महिला रवीना से भी जेल में मुलाकात हुई और उन दोनों से मेरी दोस्ती हो गई| रेखा और रवीना मुझसे पहले जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आ गए थे फिर रेखा और रवीना ने मेरी जमानत करवाई और मैं जेल से छूट कर जमानत पर बाहर आकर रवीना के घर नंदू फार्म ऋषिकेश में रही फिर होली के दिन मैं रेखा साहनी के घर आ गई और तब से आज तक रेखा के घर पर ही रही| मैं खुद भी स्मैक पीने की आदी हूं तो रेखा मुझे अपने घर पर ही स्मैक पिलाती रही और आज मैं रेखा से स्मैक लेकर अपने घर देहरादून जा रही थी कि आप ने पकड़ लिया|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!