ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन : पेय जल संकट – केमिकल से खेती बर्बाद

Share Now

पौड़ी – ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन से एक और गढ़वाल के बड़े क्षेत्र को पर्यटन और कच्चा माल ढुलाई के लिये एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है ,वहीं इस रेलवे लाइन के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को तरह-तरह की समस्याएं भी पेश आ आने लगी है । पौड़ी जनपद के रामपुर-कांडी मरुगुण क्षेत्र के कई गाँवों में इस योजना के निर्माण से जल स्रोतों के सूखने से पेयजल संकट का पैदा हो गया है साथ ही परियोजना निर्माण की कार्यकारी संस्था एलएंडटी द्वारा प्रयोग कीये जाने वाले मिकल्स के ग्रामीणों के खेती भी बर्बाद हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे के संबंधित अधिकारियों और रेलवे की निर्माणकारी संस्था एलएंडटी से बार-बार अनुरोध करने पर भी उनकी पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, बकि यह इलाका ऋषिकेश-बद्रीनाथ पैदल यात्रा मार्ग का मुख्य पड़ाव भी है और इससे चार-धाम यात्रा सीजन सिर पर होने से पैदल बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी पेश आने की पूरी सम्भावना है।
जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने मामले का सज्ञान लेटे हुए अधिसाशी अभियंता को इलाके का मौका मुआयना करने और रेलवे की निर्माणदाई संस्था
एलएंडटी को भी पेयजल समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए है
डीएम ने तात्कालिक रूप से ग्रामीणों की पेयजल समस्या के समाधान हेतु टैंकरों से पेयजल उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है।
साथ ही पेयजल श्रोत के ऊपर रेलवे द्वारा हैण्डपम्प लगाने से जलस्रोत के सूखने और केमिकल्स के प्रयोग से ग्रामीणों की खेती के बर्बाद होने की जाँच हेतु एक जॉइंट कमेटी बनाने की बात भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!