ऋषिकेश – लेडी सिंघम बन पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने किया दवा घोटाले का खुलासा

Share Now

रेखा नाम सुनते ही अबतक आपके जेहन में फिल्मी पर्दे पर झूमती थिरकती उस खूबसूरत फिल्मी अदाकारा महिला का चेहरा आता रहा होगा किन्तु आज पर्दे की दुनिया के बाहर असल जिंदगी में लेडी सिंघम बनी उस रेखा की कहानी सुना रहे है जो उत्तराखंड राज्य में पशुपालन मंत्री हैं और जिन्होंने अपने ही विभाग में एक बड़े दवा घोटाले का खुलासा किया है जिसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।

पूजन अग्रवाल ऋषिकेश

https://youtu.be/tKeFMyCGA1M

पशुपालन विभाग में चल रहा है दवाइयों की खरीद फरोख्त में वित्तीय अनियमितताओ का खेल — ना दवा खरीदी ना दारू लेकिन संबंधित कंपनी को कर दिया पेमेंट , पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने छापा मारकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही

— ऋषिकेश के मुनिकीरेती स्थित केंद्रीय भंडार गृह मे उस समय हड़कंप मच गया जब पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने भंडार ग्रह का औचक निरीक्षण करके दवा के स्टॉक की जांच शुरू की, इस दौरान भंडार गृह में दवाइयों की खरीद व वितरण में भारी घालमेल सामने आया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कहीं है , स्टॉक रजिस्टर व पर्चेचिंग रजिस्टर की जांच करते समय जब तमाम त्रुटियां सामने आई तो उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

जांच में यह बात भी सामने आई कि केंद्रीय भंडार गृह की ओर से दवाइयां आर्डर की गई है। बकायदा संबंधित फर्म को पेमेंट भी कर दी गई है। जबकि दवाइयों का स्टॉक अभी तक नहीं पहुंचा , मंत्री ने इन तमाम अनियमितताओं पर जांच बैठा दी है साथ ही दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की बात की है
रेखा आर्य महिला एवं बाल विकास पशुपालन मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!