ऋषिकेश : घरवालों की डांट से नाराज गुमशुदा नाबालिग लड़की , अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से मिली

Share Now

कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून

 

  भैरव कॉलोनी लक्ष्मण झूला रोड ऋषिकेश निवासी  के द्वारा एक लिखित तहरीर देकर उनकी नाबालिग पुत्री के गुमशुदा हो जाने के संबंध में दी गई| प्राप्त लिखित तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा टीम गठित कर टीम को नाबालिग की तलाश हेतु आदेशित किया गया| जिस पर गठित टीम के द्वारा नाबालिग लड़की के घर से आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा सर्विलांस की सहायता से पतारसी सुरागरसी करते हुए दिनांक 2 अप्रैल 2022 को गुमशुदा उक्त नाबालिग लड़की को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद किया गया| पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ की परिजनों के द्वारा डांट देने पर उक्त नाबालिक लड़की घर से नाराज हो कर चली गई थी| नाबालिग लड़की को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया|

पुलिस टीम-
1- उप निरीक्षक जगत सिंह चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट
2- कांस्टेबल सतीश
3- महिला कांस्टेबल पूजा उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!