ऋषिकेश : टीन उखाड़ कर मोबाइल तथा नगदी पर हाथ साफ करने वाले चोर गिरफ्तार

Share Now

कोतवाली ऋषिकेश में वादी अमरिंदर सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी 16 परिवार पशुलोक विस्थापित ऋषिकेश देहरादून की तहरीर जिसमे अज्ञात चोरों के द्वारा उनकी निकट हाईडिल गेट आशीर्वाद टेलीकॉम दुकान की टीन उखाड़ कर नए व पुराने मोबाइल तथा नगदी चोरी कर लेने के संबंध में दिया गया था , प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या- 109/ 2022 धारा- 380 आईपीसी अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की जानकारी उच्च अधिकारी गणों को देकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा चोरी किये गए माल की बरामदगी एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटनास्थल एवं आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करते हुए, सर्विलांस की सहायता लेकर, इस प्रकार की चोरी में शामिल पुराने चोरों की जानकारी करते हुए भौतिक सत्यापन कर, उच्च कोटि की पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया| किए गए कार्यों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर दिनांक 13 मार्च 2022 को मुखबिर की सूचना पर लेबर कॉलोनी तिराहे के पास से दो अभियुक्तों को वादी अमरिंदर सिंह की दुकान आशीर्वाद टेलीकॉम से चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया|

चोरी किया गया माल बरामद होने पर अभियोग उपरोक्त में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है|

नाम पता अभियुक्तगण


1- विमल पुत्र स्वर्गीय रमेश निवासी लेबर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून उम्र 19 वर्ष
2- पन्नू पुत्र मुनेश निवासी लेबर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून उम्र 19 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!