ऋषिकेश की खदरी गाँव मे सड़क के दोनों तरफ खाली पड़ी जगह बिना वजह कूड़े के ढेर मे तब्दील हो रही थी बीडीसी बीना चौहान की पहल से इसे प्रगति पथ का रूप दिया गया है | ब्लॉक प्रमुख ने नए साल के मौके पर ग्रामीणो को इसे तोहफे के रूप मे भेंट किया |
ऋषिकेश : न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के चोपड़ा फार्म में प्रगति पथ का भव्य उद्घाटन।
ग्रामसभा खदरी खड़क गांव में शनिवार को नए साल के शुभ अवसर पर ब्लाक प्रमुख डोईवाला के द्वारा एक प्रगति पथ की सौगात दी गई।
खदरी के चौपड़ा फार्म में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया,
जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल रहे।
लक्कड़ घाट बाईपास मार्ग पर विगत वर्षों से मार्ग के दोनों साइड कूड़े का ढेर जमा हो रहा था । क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान ने इसका संज्ञान लिया उन्होंने स्वच्छ भारत सुंदर भारत कि मुहिम के तहत ब्लॉक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल को एक प्रस्ताव दिया, जिसमें मार्ग के दोनों तरफ पहले पौधा रोपण किया गया लेकिन कूड़ा डालना तब भी नहीं रुका जिसके बाद उन्होने प्रमुख से सीसी मार्ग का निर्माण करने का आग्रह किया ।
शनिवार को ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल के द्वारा स्वीकृत धनराशि से बने प्रगति पथ का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख के के हाथो हुआ । प्रमुख ने बताया कि सीसी रोड के साथ-साथ आवागमन यात्रियों के लिए बैठने के लिए बैंच लगाए गए है। कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद चौहान के द्वारा किया गया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान ने बताया ग्रामीणों की कूड़े के ढेर से परेशानी को देखते हुए सीसी मार्ग का निर्माणकिया गया उन्होंने बताया ग्रामसभा खदरी में यह पहला ऐसा प्रगति पथ बना है, जिसका उद्घाटन आज ब्लाक प्रमुख द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चौहान के द्वारा अंधेरे मे पड़ी सड़क के लिए 50 स्टीट लाईट की घोषणा की गई ।
