कोरोनकाल में फिर सामने आया फल – सब्जी ओवर – रेटिंग का मामला
अमित कण्डियाल, ऋषिकेश
बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ – साथ फल सब्जी के ओवर – रेटिंग का मामला बीच – बीच मे उछाल मारता नजर आ रहा हैं। जिसकी वजह से लोगों की लगातार शिकायत बनी हुई है।
दरअसल मामला हरिद्वार रोड़ ऋषिकेश में लगने वाली फुटकर फल सब्जी मंडी का है। शहर के लोगों का आरोप है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण का फायदा उठाकर उक्त स्थान पर बैठे फल सब्जी विक्रेता द्वारा ओवर – रेटिंग की जा रही है। लोगों की शिकायत पर नगरनिगम प्रशासन की एक टीम ने चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग एक दर्जन लोगों पर चालान की कार्रवाई की गई।
वहीं मामले को लेकर फुटकर सब्जी – फल विक्रेताओं का कहना है कि उनको फल सब्जी का मूल्य अधिक देकर , बड़ी सब्जी मंडी द्वारा रेट लिस्ट में कम मूल्य दर्शाकर “बलि का बकरा” बनाया जा रहा है।
सचिन रावत ( निरीक्षक , नगरनिगम )
