– केंद्र व्यवस्थापक शिक्षक से मारपीट दो युवक गिरफ्तार ,मुकदमा दर्ज- ऋषिकेश तपोवन -कोविड 19 ड्यूटी

Share Now

ऋषिकेष। तपोवन स्थित एक होटल में केंद्र व्यवस्थापक शिक्षक से मारपीट करने के आरोप में पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके मुकदमा दर्ज किया गया है।


मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक दीवान सिंह रावत सहायक अध्यापक, नरेंद्रनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कोविड 19 के तहत तपोवन स्थित ऋषिकेश इन होटल में केंद्र व्यवस्थापक के रूप डयूटी लगाई गई है। जहां शनिवार को क्वांरटाइन किए गए कुलदीप जोशी पुत्र डा. व्योम जोशी जी ब्लॉक, नई टिहरी और जगमोहन पुत्र राजेंद्र रमोला निवासी रमोल गांव, प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल ने उसने मारपीट की। आरोप लगाया कि युवकों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 188, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!