उत्तराखंड में कोरोना महामारी के दौरान सरकार को हर तरह से सहयोग करने वाले व्यापारी लम्बे समय से दुकाने बंद कर अपने घरो में बंद है | इस बीच सरकार से कुछ बाजार खुलने में राहत देने का अनुरोध पर सुनवाई न होने से नाराज व्यापारियों ने एक जून से अपनी दुकाने खोलने का निर्णय ले लिया है | इसके लिए बाकायदा दुकानों पर सुचना लिख दी गयी है |
अमित कण्डियाल
तीर्थनगरी के व्यापारियों की सरकार को चेतावनी 1 जून से खोल देंगे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान
कोरोना कर्फ्यू की वजह से लगातार बाजार बंद पड़े है। ऐसे में व्यापारियों की आर्थिक स्थिति भी अब डगमगाने लगी है। कई बार व्यापारी सरकार से दुकानों को खोलने के लिए छूट देने की मांग भी कर चुके हैं लेकिन सरकार की ओर से अभी तक व्यापारियों को किसी भी प्रकार की राहत कोविड के कहर को देखते हुए नहीं दी गई है। ऐसे में व्यापारियों ने खुद को पीड़ित बताते हुए 1 जून से अपने – अपने प्रतिष्ठान खोलने का निर्णय ले लिया है। व्यापारियों का साफ कहना है कि व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पर सरकार का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। ऐसे में व्यापारियों के सामने अपने प्रतिष्ठान खोलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
पंकज गुप्ता ( स्थानीय व्यापारी )
अखिलेश मित्तल ( महामंत्री , व्यापार महासंघ )
