ऋषिकेश
अमित सिंह कण्डियाल
पुरे देश और प्रदेश में भले ही बीजेपी धार्मिक स्थल और धार्मिक नगरी को एक रंग देने के प्रयास में लगी हुई है वही पार्टी के अन्दर कि गुटबाजी इस रंग में भंग डाल रही है | ऋषिकेश में बीजेपी सरकार के 4 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौसिक के साथ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी शिरकत करने वाले है | आरोप है कि नगर निगम ने बीजेपी सरकार के इस कार्यक्रम वाले पोस्टरों को हटवा दिया है | हैरानी कि बात ये है कि सत्ताधारी दल बीजेपी के अलावा सभी अन्य पोस्टर अपनी जगह मौजूद है जिन्हें हटाया नहीं गया है | ऐसे में स्थानीय विधायक और अध्यक्ष विधानसभा प्रेम चंद अग्रवाल ने इशारो इशारो में अपनी ही पार्टी के पोस्टर हटाने वालो को नसीहत दी है |
इधर बीजेपी युवा मोर्चा ने नगर निगम के गेट पर नगर आयुक्त का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया है | वही नरेंद्र सिंह क्युरियाल ( नगरआयुक्त , ऋषिकेश )
की मने तो नगर निगम कि बैठक में तय हुआ था कि निगम कि आय बढ़ाने के लिए बिना अनुमति के कोई भी पोस्टर बैनर नहीं लगेंगे जिसके लिए एक दिन पहले नगर में डुगडुगी पीटकर घोषणा भी करवाई गयी थी कि पोस्टर नहीं हटाये जाने कि दशा में नगर निगम उन्ही के खर्चे पर पोस्टर बैनर हटाने का काम करेगा | साथ ही आयुक्त ने नगर निगम द्वारा बीजेपी सरकार से जुड़े पोस्टर हटाने से भी इनकार किया है | अब सवाल ये है कि जब नगर में बीजेपी के अन्य नेताओ सहित विपक्ष के सभी पोस्टर सलामत है तो विधान सभा अध्यक्ष के पोस्टर किसने हटाये | खुद विधान सभा अध्यक्ष ने बीजेपी के ऐसे नेताओ पर तंज कसा है जो भगवा रंग में रंगने कि बात कहती है पर भगवा के कार्यक्रम वाले पोस्टर हटवा देती है |
भाजपा सरकार के 4 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर ऋषिकेश विधानसभा में 26 मार्च को कार्यक्रम होना तय हुआ हैं। जिसको लेकर शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक पार्टी के होर्डिंग – बैनर पोस्टर लगाए गए। क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन द्वारा किसी राजनैतिक दबाव में आ कर उनके आगामी कार्यक्रम के पोस्टर हटवाए गए। जिसको लेकर वह काफी आक्रोशित भी दिखे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मीडिया के माध्यम से ऐसी तुच्छ मानसिकता के लोगों को सुधर जाने के नसीहत दी है । वहीं उन्होंने नगर निगम प्रशासन के साथ – साथ पद पर बैठे राजनैतिक लोगों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।
प्रेमचंद अग्रवाल ( विधायक/विधानसभा अध्यक्ष )
नरेंद्र सिंह क्युरियाल ( नगरआयुक्त , ऋषिकेश )
4 साल पूरे होने की खुशी में खटास भरने चली पोस्टर राजनीति से आक्रोशित भाजपा युवा मोर्चा ने नगर निगम आयुक्त का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया
4 साल पूर्ण होने पर रखे गए भाजपा के कार्यक्रम को लेकर लगाए गए बैनर – पोस्टर हटाने पर राजनीति गर्मा गयी हैं। शहर से अन्य दलों एवं संस्थाओं के बैनर पोस्टर छोड़ सिर्फ भाजपा के आगामी कार्यक्रम के पोस्टर हटाये जाने पर भाजपा युवा मोर्चा आक्रोश में हैं। गुस्साए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगरनिगम का पुतला फूंका।
दरसल 26 मार्च को ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा के 4 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम होना तय हुआ हैं। जिसको लेकर शहर से ग्रामीण तक पोस्टर बैनर लगवाए गए। आरोप है कि शहर में लगाये गए पोस्टर बैनर को नगरनिगम द्वारा हटाया गया। जिससे आक्रोशित हो कर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के गेट के सामने पुतला फूंका।
विजय जुगलान ( मण्डल अध्यक्ष वीरभद्र , युवा मोर्चा )
नितिन सक्सेना ( मण्डल अध्यक्ष ऋषिकेश , युवा मोर्चा )
