ऋषिकेश : टीटी की ईमानदारी से गहनों, नकदी और कीमती सामान से भरा बैग मिला वापस

Share Now

अमित कंडियाल, ऋषिकेश

ट्रेन में छुटी मेहनत की कमाई रमेश को टी.टी. की ईमानदारी से मिली वापस

बेटी की शादी के लिए बाड़मेर एक्सप्रेस में जोधपुर से ऋषिकेश आ रहे रमेश चंद्र का नगदी , गहने एवं अन्य कीमती सामान से भरा बैग ट्रेन में गुम हो गया। आरपीएफ के जवान एवं टीटी शाहिद हसन की इमानदारी से रमेश चंद्र को कीमती सामान से भरा बैग वापस मिला।

दरसल जोधपुर से ऋषिकेश आ रही बाड़मेर एक्सप्रेस में रुद्रप्रयाग निवासी रमेश चन्द्र का कीमती सामान से भरा बैग छूट गया। ट्रेन में बैग छूटने पर आरपीएफ के जवानों को सूचना दी गयी। जिसके बाद ट्रेन में मौजूद टी.टी. शाहिद हसन द्वारा यात्रियों की लिस्ट चैक की गई। लिस्ट चैक करने के बाद टी.टी. शाहिद हसन ने कोच में जा कर बैग प्राप्त किया। खोया हुआ बैग टी.टी. ने आरपीएफ को सुपुर्द किया। जिसके बाद यात्री रमेश चन्द्र को कीमती सामान से भरा बैग वापस लौटाया गया। यात्री ने टी.टी. एवं आरपीएफ के सिपाही – अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!