अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में कुल 23 पेटी अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न ब्रांड की तस्करी करते 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 अभियुक्त वाँछित
ऋषिकेश : मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान गली नंबर 3, बीस बीघा के पास से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर UK07TB6401 में कुल 23 पेटी अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न ब्रांड नाजायज की तस्करी करते 02 अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया| दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है|उपरोक्त में मौके से फरार एक अन्य अभियुक्त को वांछित किया गया है|
जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा
1- शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश।
2- अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश।
3- शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।
अभियान जारी है।
———————————–
नाम पता अभियुक्तगण-
1- अनुज कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी आवास विकास मकान नंबर 684 ऋषिकेश देहरादून उम्र 36 वर्ष
2-अमित कोठारी पुत्र कृष्णानंद निवासी ग्राम जगधार चंबा टेहरी गढ़वाल उम्र 26 वर्ष
———————————–
नाम पता वांछित अभियुक्त-
1- रवि गुप्ता पुत्र सुरेश चंद गुप्ता निवासी गली नंबर 34 शिवाजी नगर ऋषिकेश देहरादून
———————————-
बरामदगी विवरण-
———————————–
1-कुल 23 पेटी अंग्रेजी शराब
(18 पेटी 8pm व्हिस्की, 3 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की, 2 पेटी मकडोवेल नंबर वन व्हिस्की)
2- एक कार स्विफ्ट डिजायर रजिस्ट्रेशन नंबर UK07TB6401
