तीज महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण

Share Now

देहरादून। देहरादून लेडीज क्लब वैस्ट के तत्वावधान में त्यागी रोड स्थित एक होटल में तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने किया।
इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।तमाम महिलाओं नें रंग-बिरंगे परिधानों में सज धजकर कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया! सभी ने हाथों में मेहंदी लगवाई और सावन के मनभावन गीतों पर झूम कर हरियाली तीज का स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता सहित संगीत का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को विभिन्न कैटेगरी में बांटा गया था जिसमें 45 साल से कम की महिलाओं से लेकर 60 साल से ऊपर की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतवर्ष उत्सवों का देश है और यहां सभी पर्वों को पूरी श्रद्घा और उर्जा के साथ मनाया जाता है।तीज का त्यौहार महिलाओं के आस्था व विश्वास का पर्व है। इस प्रकार के आयोजन जनमानस में उर्जा का संचार करते हैं।कहा कि प्रत्येक त्योहार को हंसी-खुशी के साथ मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, देहरादून लेडीज क्लब के अध्यक्ष रीता अग्रवाल, मधु गर्ग, सोनिया गोयल, यशिका गुप्ता, सुरभि गुप्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, शिखा गुप्ता, शालिनी गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!