काशीपुर से लगे गांव के लोग बर्सो से टूटी हुई सड़क और उस पर उड़ती धूल का दंश झेल रहे है यही नहीं गांव को शहर से जोड़ने के लिए एकमात्र इस सड़क की बदहाली से अब ग्रामीणों का संपर्क शहर और दूसरे गांवों से टूट सा गया है जिसके बाद ग्रामीण घर में कैद होकर धूल फांकने को मजबूर हो चले हैं| आपको बता दें बाजपुर रोड स्थित गांव को शहर से जोड़ने के लिए बनी यह सड़क आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है आलम यह है कि खनन वाहनों की आवाजाही से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर आज कई कई फुट गहरे गड्डो में तब्दील हो गई है जिसके बाद अब इस सड़क पर एक भी वाहन के गुजरने से धूल के ऊंचे ऊंचे गुब्बार उभर आते है जिस कारण आज इस सड़क पर चलना बेहद जोखिम भरा हो गया है, यही नहीं धूल के गुब्बार से किसानों की फसल भी बरबाद हो रही है.. वहीं इस मामले में अधिकारी अपनी आंखे फेर कर किसी बड़े हादसे का इंतजार करते दिखाई पड़ रहे है| ग्रामीणों का कहना है कि जहां उनका घर में रहना दूभर हो गया है तो वहीं अब एकमात्र इस सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से बच्चो की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है| बच्चे मजबूरन रेलवे ट्रेक से गुजरते हुए शहर जाकर पढ़ाई हासिल करने को विवश हैं, जहा हर समय खतरा मंडरा रहा है..
दूसरी ओर जब इस मामले में हमारे संवाददाता ने लोक निर्माण विभाग काशीपुर के अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार से बात की तो उन्होंने नाज़ुक हालात को स्वीकारते हुए कहा कि अति शीघ्र सड़क को दुरुस्त किया जाएगा..।
अरुण कुमार , अधिशाषी अभियंता
