रोडवेज चालक और परिचालक रास्ते में नहीं बैठा रहे सवारियां, प्रबंधक ने दिए सख्त निर्देश

Share Now

हल्द्वानी। कोरोना के बीच उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपने बसों का धीरे-धीरे संचालन शुरू कर दिया है। रूट पर सवारियां नहीं मिलने के चलते परिवहन निगम को काफी नुकसान हो रहा है। जिसके चलते परिवहन निगम के प्रबंधक ने नाराजगी जाहिर कर चालक परिचालक से रास्ते में मिलने वाली सवारियों को बैठाने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि रोडवेज बस के चालक परिचालक मार्ग में पड़ने वाले फेयर स्टॉपेज से यात्रियों को नहीं बैठा रहे हैं। जिसकी सूचना निगम प्रबंधन को लगी है। जिसके बाद निगम प्रबंधन ने चालक परिचालकों पर नाराजगी जाहिर कर सख्त निर्देश दिए हैं।क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज यशपाल सिंह ने बताया कि कुछ रूटों पर शिकायत मिल रही थी कि रास्ते में पड़ने वाले फेयर स्टॉपेज से चालक परिचालक सवारियों को नहीं बैठा रहे हैं। जिसको गंभीरता से लिया गया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि रास्ते में पड़ने वाले फेयर स्टॉपेज से सवारियों को बैठाया जाए। जिससे निगम को होने वाले घाटा को पूरा किया जा सकें। प्रबंधन ने सभी चालक परिचालक को निर्देशित किया है कि रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टॉपेज से सवारियों को बैठाया जाए। जो भी चालक परिचालक लापरवाही बरतेगा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!