देहरादून। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में उद्यान विभाग द्वारा एक पेड पर आम की 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग की गयी। अरूनिमा, अरूनिका, अम्लिका, सूर्या, लालिमा, मल्लिका, निलय, आम्रपाली इत्यादि को मिलाकर कुल 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग एक पेड पर की गयी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का आवास कृषि एवं उद्यान के लिए रोल मॉडल बन गया है सीएम आवास में पिछले वर्ष मौन पालन से 22 किलोग्राम शहद प्राप्त हुआ जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उद्यान अधिकारी को सरकारी आवास में और अधिक उद्यानिक गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए, जिसके बाद आम के एक पेड़ पर 22 से अधिक ग्राफ्टिंग की गई है। अधिकारियों की माने तो अगले वर्ष तक सीएम आवास में आम की 200 से अधिक प्रजातियां दिखाई देंगी।ल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आपके काम हो या ना हो पर मुख्यमंत्री आवास से आम की मिठास भरी खुशबू को आप महसूस जरूर कर सकेंगे । मुख्य उद्यान अधिकारी देहरादून डाॅ0 मिनाक्षी जोशी द्वारा मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को इन प्रजातियों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी। आवास परिसर में मौनपालन से भी इस वर्ष 22 कि0ग्रा0 शहद का उत्पादन हुआ तथा मुख्यमंत्री जी द्वारा आज पुनः मौनपालन को बढ़ावा देने हेतु योजना बनाने हेतु निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री द्वारा उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित को आवास परिसर में औद्यानिकी की अन्य गतिविधियां भी शुरू करने हेतु निर्देशित किया गया। श्री पुरोहित द्वारा बताया कि आवास परिसर में अगले वर्ष तक अनुमानित आम की 200 से भी अधिक प्रजातियाँ लगायी जायेंगी।
