नकली सीमेंट
रुड़की के पुहाना में नकली सीमेंट बनाने की एक कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमे दो कर्मियों को मौके से हिरासत में लिया गया , वही फेक्ट्री का मालिक मोके से फरार हो गया|
आज सुबह भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाँव पुहाना में भगवानपुर और गंग नहर रुड़की पुलिस ने भारी फोर्स के साथ छापेमारी करते हुए अल्ट्रा टेक सीमेंट के कट्टो में मिलावटी सीमेंट पैक करते हुए दो मज़दूरों को मौके से गिरफ्तार किया जिसके साथ तकरीबन 100 कट्टे सीमेंट से भरे और भारी तादाद में अल्ट्रा टेक के खाली कट्टे बरामद किया वही कंपनी का मालिक मोके से फरार हो गया है | फरार नकली सीमेंट कम्पनी मालिक के फोटो बैनर भाजपा नेता के साथ इलाके मे लगे होने से आरोपी मालिक के राजनीतिक संरक्षण होने की चर्चाएं भी पूरे जोरो पर है|
एसएसपी हरिद्वार भी प्रेस के सवालो से बचते नजर आए उन्होने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा छापामारी कि गयी है और पूरी जांच के बाद ही आरोपी और उससे जुड़े लोगो को सार्वजनिक किया जाएगा
सेंथिल अबुदई कृष्ण एस एस एस पी हरिद्वार
