रुड़की – 50 लाख की नशीलों दवाओ का पकड़ा जखीरा – मंगलौर सीओ अभय सिंह फिर बने हीरो

Share Now

रुड़की के मंगलौर सीओ अभय सिंह वैसे तो अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर बड़ी चर्चाओ में रहते हैं पर इस बार उन्होंने प्रदेश पुलिस का गर्व से सर ऊंचा कर दिया है| बीते कल हुई सीओ अभय सिंह द्वारा मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही के बाद ड्रग माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

रुड़की के लंढोरा में सीओ अभय सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक मेडिकल स्टोर पर भारी मात्रा में नशीली दवाइयों का एक बड़ा जखीरा हैं जिसे मार्केट में ऊंचे दामो में बेचा जा रहा है जिसके बाद सीओ अभय सिंह ने पुलिस की टीमें बनाकर मामले की जानकारी जुटाई | सूचना के पुख्ता होने की जानकारी पर सीओ अभय सिंह मंगलौर पुलिस को साथ लेकर मेडिकल पर पहुंचे जँहा पर मेडिकल स्वामी से दवाइयों का बिल मांगे गए जिसे वह दिखा नहीं पाया तो पुलिस ने देहरादून से ncb की टीम और हरिद्वार से डीआई अनिता भारती को मौके पर बुलाया , जँहा पर जांच करने के बाद नशीली दवाओं का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ जिसकी कीमत मार्किट में 50 लाख से अधिक बताई जा रही है। ड्रग माफिया पर हुई इस बडी कार्यवाही से जिले भर में ड्रग माफियाओं में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। वही एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोभाल ने इस कार्यवाही को प्रदेश की बड़ी कार्यवाही बताते हुए कहा कि इस बडी कार्यवाही में मेडिकल संचालक को गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!