रुड़की- जॉइन्ट मजिस्ट्रेट की छापेमारी
रुड़की के पिरान कलियर में रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने छापेमारी कर शौचालय में आपत्तिजनक स्थिति में महिला और पुरुष को पकड़ा है। दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है जबकि शौचालय संचालक मौके से फरार हो गया।
अपराधी का कोई धर्म और जाती नहीं होती उसे तो मौका देखकर अपने कुकृत्य को अंजाम देना होता है चाहे इसके लिए उसे लोगो को भावनाओ को अहह्त ही क्यों न करना पड़े | रूडकी में ऐसा ही मामा सामने आया है जहा धार्मिक स्थल के पास बने हुए शौचालय में देह व्यापार का अवैध धंदा लम्बे समय से चल रहा था |
कलियर में दरगाह की ओर से शौचालय का निर्माण किया गया है | पहले यह शौचालय ठेके पर संचालित किया जा रहा था, लेकिन पिछले कई दिनों से ठेका समाप्ति के बाद अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। वहीं रूड़की ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट को सूचना मिली कि शौचालय परिसर में बनाये गए कमरे में देह व्यापार हो रहा है| सूचना पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने मौके पर छापेमारी की तो शौचालय के अंदर बने कक्ष में आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला और पुरुष को रंगे हाथो पकड़ा। छापेमारी के दौरान शौचालय को अवैध रूप से संचालित करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। वहीं जॉइंट मजिस्ट्रेट ने स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाकर महिला और पुरुष को पुलिस के हवाले कर दिया।
ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल का कहना है कि शिकायत मिली थी कि शौचालय में गलत कार्य किया जा रहा है | छापेमारी के दौरान एक महिला और पुरुष को पकड़ा है, जल्द ही संचालन कर्ता को भी पकड़ा जाएगा। वहीं दरगाह प्रबन्धक मोहम्मद हारून ने बताया कि शौचालय खुला होने की उन्हें कोई जानकारी हैं अगर शौचालय में इस तरह के कार्यो को अंजाम दिया जा रहा था तो संबधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
नमामि बंसल जॉइन्ट मजिस्ट्रेट रुड़की
