रुड़की
हाथी की मौत
रुडकी: भगवानपुर क्षेत्र अंतर्गत खानपुर रेंज में एक मृतक हाथी मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों की सूचना पर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुँचे और मृतक हाथी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी, प्रथम दृष्टया हाथी की मौत बीमारी के कारण बताई जा रही हैं, वही हाथी की मौत की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिसे देखने के लिए ग्रामीमो का हुजूम लग गया।
आपको बता दे भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला खानपुर रेंज की कुड़कावाला बीट क्षेत्र के बंदरजूड़ गाँव मे बीती रात कृषि इलाके में एक हाथी की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, ग्रामीणों जब सुबह खेत मे काम करने के लिए निकले तो उनकी नजर मृतक हाथी पर पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी,सूचना पाकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुँचे और म्रतक हाथी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की, साथ ही इस प्रकरण की जांच भी शुरू कर दी, बताया ये भी जा रहा है हाथी बीमार था इसी कारण इसकी मौत हुई है, वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। वही म्रतक हाथी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
