रुड़की – विधवा का सौदा 30 हज़ार में 10 वर्ष बाद पुलिस से शिकायत

Share Now

रुड़की

भले ही हमारा देश आधुनिकता के दौर से गुज़र रहा हो पर अब भी कुछ लोग ऐसे है जो रुपयों के लिए इंसानों को भी बेचने से बाज़ नही आते
ऐसा ही मामला रुड़की कोतवाली क्षेत्र के गाँव मोहम्मद पुर में सामने आया है जहाँ अबसे 10 वर्ष पूर्व विधवा हुई दिल्ली की एक महिला को कुछ लोगों ने साजिश कर 30 हज़ार रुपये में बेच डाला था
जिसके बाद पूरे दस वर्ष तक यह महिला उस युवक से तरह-तरह की यातनाएं झेलती रही, कभी उसका खरीदार व्यक्ति उसके साथ अपनी हवस शांत करता तो कभी किसी और व्यक्ति को उसके पास घिनोनी हरकत करने भेज देता और महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती
उक्त महिला का जन्म दिल्ली में एक गरीब परिवार में हुआ था जिसके बाद सन 2000 में उसकी कम उम्र में ही शादी कर दी गई पर कुदरत को उस की खुशी रास नही आई और कुछ ही सालों बाद उसके पति का देहांत हो गया इसी बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया पर उसके सामने जीवन यापन की दिक्कतें पेश आने लगी तो पैसों के भेड़ियों की नज़र उस पर पड़ी और उसे एक युवक ने बहला फुसला कर कहा कि वह तुम्हारी शादी तुम्हारी ही बिरादरी में कही करा देगा
और उक्त व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देते हुए एक अन्य व्यक्ति के हाथों से बेच डाला जिसके बाद उसकी दस सालों तक दुर्गति होती रही इसी बीच उसकी तीन और बच्चे हो गए पर जैसे जैसे समय गुज़रता रहा वैसे ही उसकी मुसीबते बढ़ती गई
अब थक कर किसी तरह पीड़िता उत्तराखंड के तमाम आला अधिकारियों सहित रुड़की कोतवाली में अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है कि उसे किसी तरह न्याय दिलाया जाए उसके क्रूर खरीदार से उसे छुटकारा दिलाया जाय
इस मामले में अब एस पी देहात ने जाँच कोतवाली रुड़की को सौंपी है उनका कहना है कि मामले की गहनता से जाँच करा कर सभी पहुलुओं को जांचा परखा जाएगा साथ ही बीते हुए 10 वर्षों में महिला ने पहले शिकायत क्यों नहीं की और इन दिनों दोनों लोग अपनी रजामंदी से साथ रहे अथवा नहीं इन सब कारणों की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी

स्वपन किशोर सिंह एस पी देहात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!