रूडकी : घर में छापा मार कर तीन कुंतल गौ मांस बरामद – तीन गिरफ्तार

Share Now

रूड़की

गौवंस संरक्षण के कड़े कानून के बाद भी धड़ल्ले से गौ माता का मांस के लिए कटान जारी है | पुलिस में शिकायत के बाद भी अपराधी बेख़ौफ़ वारदात को अंजाम देकर छुट जाते है | पुख्ता साबुत मिलने के बाद हरकत में आयी गौ संरक्षण स्क्वायड की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर आज एक घर पर छापा मार कर कानून का मजाक बना रहे लोगो को पुलिस कि हिरासत में पहुचाया |

रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गाँव में उत्तराखंड गौ संरक्षण स्क्वायड की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर आज एक घर पर छापा मारकर तीन कुंतल से भी ज्यादा गोमांस बरामद किया है। इतना ही नहीं टीम ने मौके से तीन लोगो को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दे की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र का जौरासी गाँव गौ कटान के मामलो के लिए क्षेत्र में बुरी तरह से बदनाम है। इस गाँव में आये दिन गौ कटान में मामले देखने को मिलते रहते है। पुलिस भी आये दिन गौ माँस को बरामद करती रहती है और आरोपियों पर कार्यवाही करती रहती है लेकिन कुछ गौ तस्कर ऐसे है की बाज नहीं आते है। ऐसे ही गौ तस्करो के बारे में गौ संरक्षण स्क्वायड की टीम को सुचना मिली थी की गाँव के एक घर में गौ कटान का कार्य किया जा रहा है जिसके बाद टीम ने पुलिस को साथ लेकर घर पर छापा मारा और तीन कुंतल से ज्यादा गौ मांस बरामद कर लिया पुलिस ने मौके से गौ कटान करने वाले उपकरण भी बरामद कर लिए है और मौके से गौमांस के तीन तस्करो को भी गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने शाहनवाज़,खलील और तौफीक नाम के तीनो तस्करो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस तीनो को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

प्रदीप कुमार (एसएसआई कोतवाली)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!