रुद्र पुर – मेयर का औचिक निरीक्षण – खराब गुणवत्ता पर इंजीनियर को फटकार

Share Now

सड़क निर्माण में कमी देखकर मेयर का चढ़ा पारा
शाहिद खान
रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर|

ऊधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह जब रम्पुरा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का आज सुबह निरीक्षण करने पहुचे । इस दौरान मेयर को सड़क निर्माण कार्य में कई खामियां नजर आयी | खराब गुणवत्ता के साथ ही सड़क निर्माण कार्य में लगाए जाने वाली सामग्री भी कम मात्र मे लगाई जा रही थी, मौके पर मौजूद निगम कर्मी को फीता पकड़कर घुमाया तो कही भी निर्धारित मानक के अनुसार मात्रा नहीं मिली जिसको लेकर मेयर रामपाल सिंह का पारा चढ़ गया और उन्होंने नगर निगम के कर्मचारी मनोज कुमार गेतोड़ी को जमकर खरी-खोटी सुनाई| इस दौरान मेयर का विडियो सोसल मेडिया पर खूब वायरल होने लगा है

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेयर रामपाल सिंह किस तरह से निगम के वर्क एजेंट मनोज की फटकार लगाते नजर आ रहे हैं और सड़क निर्माण कार्य में किसी भी तरह से लापरवाही न बरतने को नगर निगम कर्मचारी से कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदार या निगम का जेई या कर्मचारी निर्माण कार्य में कोई लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने रम्पुरा की इस सड़क को दोबारा से बनाने के आदेश दिए हैं।

– रामपाल सिंह — मेयर रुद्रपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!