रुद्रप्रयाग : “यंग इंडिया के बोल” के जरिये जिले से स्टेट और नेशनल लेवेल पर युवाओ को मौके देगी काँग्रेस

Share Now

यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के अंतर्गत  युवा कांग्रेस द्वारा रुद्रप्रयाग  जिले मे एक बैठक का आयोजन किया गया | बैठक मे  युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आयुष सेमवाल  द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल का शुभारंभ किया गया |

आयुष सेमवाल ने बताया कि  यंग इंडिया बोल कार्यक्रम राहुल गांधी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है|  राहुल जी चाहते है की युवा जो देश का भविष्य है उन्हें राजनीति मे एक ऐसा मंच मिलना चाहिए जिसके माध्यम से युवा अपने विचारों को और  अपनी बातों को खुल कर रख सके,  कह सके |

यंग इंडिया बोल ऐसे युवाओं के लिए एक ऐसा ही मंच है जिसे भारतीय युवा कांग्रेस हर साल करवाती है,  जो एक ऐसा मंच है जो देश के होनहार युवाओं को देश की आवाज बनने का मौका देती है|  उत्तराखंड युवा कांग्रेस प्रदेश के हर जिले मे  ऐसे कार्यक्रम करवा रही है | शुरुआत में जिला स्तर पर फिर राज्य स्तर पर और आने वाले समय मे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन करवाने का लक्ष्य रखा गया है | हर जिले से युवा कांग्रेस ऐसे युवाओं का चयन करेगी जिन्हें आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका दिया जाएगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!