रुद्रपुर – 12 वर्ष की किशोरी ने एक बच्ची को दिया जन्म – पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Share Now

12 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती फिर मचा हड़कंप

रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर 

ऊधमसिंहनगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक सकती है। रुद्रपुर में 12 वर्ष की किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है ये सुनकर पूरे जिले के लोगो सहित पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। 

जी हां हैवानियत की हद भी होती है। लेकिन रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बालिका के साथ पास में ही रहने वाले शादीशुदा युवक ने दुष्कर किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमे नाबालिक द्वारा बच्ची को जन्म दिया गया है और जन्म के बाद नवजात की मौत हो गई। इस मामले में पीड़िता की माँ की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक दीवान मंडल के खिलाफ नामजद मुकदमा ट्रांजिट कैम्प थाने में दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी एक परिवार ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। बताया जाता है कि परिवार की 12 साल की लड़की के पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने जब लड़की की जांच की तो चिकित्सक भी हैरान रह गए, क्योंकि यह 12 वर्ष की बच्ची गर्भवती थी। डाॅक्टर ने बच्ची के गर्भवती होने और उसे प्रसव पीड़ा होने की बात परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर बालिका ने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद ही नवजात बच्ची की मौत हो गयी। सूचना पर महिला एसआई राखी धोनी ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान लिये। प्रसूता का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष ने भी परिजनों से पूछताछ की। लड़की के साथ किसने दुष्कर्म किया इस बारे में खुलासा हो गया है। पीड़िता की मां ने मामले में दीवान मंडल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 376 पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ट्रांजिट कैंप के ही इस व्यक्ति ने चीज खिलाने का लालच देकर दुष्कर्म किया है।

देवेंद्र पींचा — एसपी सिटी, रुद्रपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!