रुद्रपुर -अल्पसंख्यक आयोग की सुनवाई, लापरवाह अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश

Share Now


रुद्रपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष आरके जैन द्वारा अल्पसंख्यक समाज से जुड़े लोगों की शिकायतों पर सुनवाई की गई जिसमें अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष द्वारा 48 मामलों पर सुनवाई की गई जिसमें 12 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। सुनवाई में ऊधमसिंहनगर सहित नैनीताल जिले के लोग भी अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के साथ ही सुनवाई में आयोग के उपाध्यक्ष, सचिव सहित जिले के पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। सुनवाई में कुछ अधिकारी ना पहुंचने पर आयोग के अध्यक्ष द्वारा उनका वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। जिसमें नगर पालिका खटीमा के ईओ और अपर निर्देशक शिक्षा विभाग इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी ओखलकांडा और निदेशक समाज कल्याण विभाग का वेतन रोकने का आदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष द्वारा दिया गया है। उनका कहना है कि जब सुनवाई के लिए उनको आज जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बुलाया गया था लेकिन उनके ना पहुंचने पर वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष आरके जैन ने बताया कि आयोग में 48 मामलों में सुनवाई की गई है जिसमें 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि 8 मामलों में जांच टीम गठित की गई हैं टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज से जुड़े लोगों को अगर कोई भी दिक्कत आती है उनकी सुनवाई कहीं नहीं होती है तो वह आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।

– डॉ० आरके जैन — अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग, उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!