फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश का शूटर गिरफ्तार
रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर
रुद्रपुर में हुए पार्षद हत्याकांड को अंजाम देने वाले एक और शूटर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अभी भी 5 आरोपी फरार चल रहे है। जबकी पूर्व में मास्टरमाइंड पूर्व सभाषद राजेश गंगवार सहित एक शूटर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका है।
रूद्रपुर नगर निगम वार्ड 13 के पार्षद प्रकाश धामी हत्या कांड में पुलिस टीम द्वारा एक और शूटर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी को टीम द्वारा उत्तरप्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से घटना में इस्तेमाल अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में शूटर ने बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह आई-20 कार में पाँच लोग सवार थे। जिसमें से कार रिंकू शर्मा उर्फ पंडित द्वारा चलाई जा रही थी। दिनेश शर्मा निवासी सितारगंज कार में बैठा हुआ था। जबकि तीन शूटर अतुल राठौर, राजकुमार उर्फ बिट्टु ओर विनय वर्मा उर्फ बन्टू द्वारा प्रकाश धामी को घर से बाहर बुला कर उस पर एक के बाद एक फायर झोंक कर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी शूटर अतुल राठौर निवासी ग्राम लालउ, फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश को बरेली से गिरफ्तार किया है। शूटर अतुल से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी को कोतवाली पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी शूटर ने बताया कि पार्षद हत्याकांड की साज़िश बरेली में राजेश गंगवार, अन्नू गंगवार ओर बिल्लू राठौर द्वारा रची गयी थी।
रुद्रपुर के सीओ अमित कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले तीसरे आरोपी को टीम ने बरेली से गिरफ्तार किया है। आरोपी से घटना में इस्तमाल हथियार भी बरामद किया गया है।
अमित कुमार — सीओ सिटी, रूद्रपुर
