गैस सिलेंडर में लगी आग कई झुलसे, लाइव विसुअल
रूद्रपुर ऊधम सिंह नगर
रूद्रपुर के शिवनगर में खाना बनाते समय एक घरेलू सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तेरहवीं में आए मेहमानों के लिए खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी चंदन की मां विमला की 14 दिन पहले मौत हो गई थी। बीते मंगलवार को मृतका की तेरहवीं का भोज रखा था। भोज में कई रिस्तेदार और परिजन शामिल हुए थे। आसपास के लोगों के अनुसार बुधवार की देर शाम घर में ठहरे मेहमानों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग धधक गई। आग लगते ही चंदन ने सिलेंडर को चूल्हे से निकालकर बाहर फेंक दिया। आस – पास के लोगो ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि दो अन्य लोग भी आग में झुलसे है। आग में झुलसे चंदन को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
