रुद्रपुर – वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया गया,एएनएम की लापरवाही पर क्या बोली डीएम

Share Now

रूद्रपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार के लिए जनपद में दस वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गये जिसमे स्वास्थ्य कर्मचारियों में वैक्सीनेशन का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 डीएस पंचपाल ने वैक्सीनेशन सेंटर ज0ला0ने0 चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र किच्छा व  सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सितारगंज का निरीक्षण कर वैक्सीनेशन के लिए की गयी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन सेंटर पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।
      निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन सेंटर जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय में सीसी कैमरा लगाने के निर्देश सीएमओ को दिये। एएनएम दीपा जोशी द्वारा इन्जेक्शन वाॅयल को सुरक्षित स्थान पर न रखते हुये डेस्बीन में डाला जा रहा था जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि गाईड लाईन के अनुसर वाॅयल को अलग से सुरक्षित स्थान पर रखा जाना है ताकि कोई निरीक्षण के दौरान इन्जेक्शन वाॅयल का मिलान कर सकें। उन्होने डाक्टर व एएनएम को निर्देश दिये कि वैक्सीनेशन के पश्चात 30 मिनट तक लोगों को आब्जर्वेशन कक्ष में रखा जाये ताकि उसे कोई परेशनी होने पर तत्काल इलाज किया जा सकें।  निरीक्षण के दौरान हेल्थ वर्कर की ड्यूलिस्ट तैयार रखी गई थी जिसकी एक प्रति मुख्य गेट पर लगे सुरक्षा कर्मी, दूसरी प्रति कमरा नंबर दो में कार्य कर रहे वेरीफायर एवं तीसरी प्रति वैक्सीनेटर के पास उपलब्ध थी। सुरक्षा कर्मी द्वारा प्रत्येक कर्मी जिसका नाम सूची में अंकित था, उसकी जांच कर गेट के अंदर कमरा नंबर एक वेटिग रूम में ठहरने के लिए भेज रहे थे। वैक्सीनेशन के लिए उन्हें कमरा नंबर दो में आने पर वैरीफायर द्वारा अपनी सूची से आधारकार्ड या अन्य आइडी से मिलान कर वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीनेटर के पास भेजा गया, वैक्सीनेटर अपनी सूची में नाम मिलानकर टीकाकरण कराया। टीकाकरण के बाद वैरीफायर कोविन एप को अपडेट किया, फिर वैक्सीनेशन प्राप्त कर्मी कमरा नंबर तीन में 30 मिनट के लिए आब्जर्वेशन रूम में ठहराया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थायें दूरस्थ एवं सही पायी गयी।
       जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन सेंटर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किच्छा व वैक्सीनेशन सेंटर सा0स्वा0 केन्द्र सितारगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन गाईड लाईन के अनुसार सभी व्यवस्थाये ठीक पायी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी सभी तैयारी पूरी कर लें, ताकि भविष्य में टीकाकरण के समय किसी प्रकार की कोई समस्या एवं परेशानी उत्पन्न न हो। इसके लिए जारी दिशा निर्देशो के अनुसार ही सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि वैक्सीनेशन के सफलता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं तैयारियां भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार की गयी है, जिसके सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद में 10 वैक्सीनेशन सेंटर चिन्हित कियें गये हैं जिसमे नागरिक चिकित्सालय खटीमा, सा0स्वा0 केन्द्र सितारगंज, सा0स्वा0 केन्द्र नानकमत्ता, सा0स्वा0 केन्द्र किच्छा, जे0एल0एन0 रूद्रपुर, मेडिसिटी हाॅस्पिटल रूद्रपुर, सा0स्वा0 केन्द्र गदरपुर, सा0स्वा0 केन्द्र बाजपुर, एलडी भट्ट चिकित्सालय काशीपुर व सा0स्वा0 केन्द्र जसपुर शामिल है जिसमे चिन्हित स्वास्थ्य कर्मचारियों में वैक्सीनेशन का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) सफलता पूर्वक किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य  चिकित्साधिकारी डा0 डीएस पंचपाल, एसीएमओ डा0 अविनाश खन्ना, उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुक्ता मिश्र आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!