रुद्रपुर – वेरिकेटिंग तोड़ बॉर्डर को पार कर गाजीपुर बॉर्डर पहुचे किसानो पर मुकदमे की तैयारी – पुलिस ने खंगाले विडियो फूटेज

Share Now

बोर्डरों पर हंगामा करने वालो पर शुरू हुई कार्यवाही
रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर

ऊधमसिंहनगर में शुक्रवार को किसानों और राजनीतिक संगठनों द्वारा कृषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान जिले की पुलिस द्वारा किसानों और राजनीतिक संगठनों को उत्तराखंड के बॉर्डर पर ही रोक लिया गया था। किसानों को बॉर्डर पर पुलिस के रोकने के बाद किसान उग्र हो गए थे उनके द्वारा पुलिस की वेरिकेटिंग तोड़कर सभी बॉर्डर को पार कर गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच गए थे। जिले के रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, सितारगंज और नानकमत्ता में काफी हंगामे के बाद किसानों ने बॉर्डर पार किया था। विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों और राजनीतिक संगठनों द्वारा पुलिस के रोके जाने पर वेरिगेटिंग को तोड़ दिया गया था जिस पर एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप कुंवर ने बताया कि किसानों के विरोध प्रदर्शन में कुछ अराजक तत्व शामिल थे ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज की कार्यवाही की जा रही है। कैमरे की वीडियो फुटेज खंगालने के बाद मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दलीप कुंवर — एसएसपी, ऊधमसिंहनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!