चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों ऋषि गंगा घाटी और तपोवन में लापता व्यक्तियों की खोजबीन आज बीसवें दिन भी जारी है।इस आपदा में लापता 206 लोगों में से अब तक 70 लोगों के शव और 30 मानव अंग बरामद किए जा चुके है तथा 134 अभी लापता चल रहे है जबकि दो व्यक्ति पूर्व में सुरक्षित मिले थे। अब तक मिले शवों में से 41 की शिनाख्त की जा चुकी है। प्रभावित क्षेत्रों में खोजबीन जारी है।वही तपोवन इंटेक टर्नल में लगातार मकिंग सफाई का कार्य चल रहा है,हालांकि T पॉइंट तक मशीन पहुँच गई है लेकिन टर्नल में पानी और मलवे के रिसाव के चलते लापता 35लोगों का पता अभी भी नही लग पाया है,
जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 38 मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि जारी की जा चुकी है। वही प्रभावित क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य शिविरों में जिला प्रशासन द्वारा अब तक 2267 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और 240 पशुओं की चिकित्सा के साथ दवा एवं 159 फीड ब्लाक वितरित किए गए। प्रभावित परिवारों को 577 राशन किट व 47 सोलर लाइट वितरण के अतिरिक्त तोपोवन और रैणी में संचालित राहत शिविरों में अब तक 10325 लोगों को भोजन कराया गया। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, खाद्यान्न आपूर्ति सुचारू है।
