संत निरंकारी मिशन ने ‘अर्बन ट्री क्लस्टर’ अभियान का शुभारम्भ किया

Share Now

देहरादून। संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अर्बन ट्री क्लस्टर’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस परियोजना को सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संपूर्ण भारत मंे 22 राज्यों के 280 शहरों में चयनित लगभग 350 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लगभग 1,50,000 वृक्षों का रोपण किया गया। भविष्य में इनकी संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। इस महाअभियान में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस मुहिम में संत निरंकारी मिशन के अतिरिक्त केंद्र व राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन, शैक्षणिक संस्थान एवं आर. डब्ल्यू. ए. आदि के लोग भी सम्मिलित होंगे।इस अभियान का शुभारम्भ करते हुए सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि प्राण वायु जो हमें इन वृक्षों से प्राप्त होती है धरती पर इसका संतुलन बनाने के लिए हमें स्थान स्थान पर वनों का निमार्ण करना आवश्यक है; जिससे कि अधिक मात्रा में आक्सीजन का निर्माण होगा और उतनी ही शुद्ध वायु प्राप्त होगी। जिस प्रकार ‘वननेस वन’ का स्वरूप अनेकता में एकता का दृश्य प्रस्तुत करता है उसी प्रकार मानव को भी समस्त भेदभावों को भूलाकर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के भाव में रहकर संसार को निखारते चले जाना है। ‘वननेस वन’ नाम की इस परियोजना के अन्तर्गत संपूर्ण भारत के भिन्न भिन्न स्थानों पर वृक्षों के समूह लगाये जायेंगे। जिनकी अधिक संख्या के प्रभाव से आसपास का वातावरण प्रदूषित होने से बचेगा और स्थानीय तापमान भी नियंत्रित रहेगा। सभी वृक्षों को स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिवेश के अनुसार ही रोपा जायेगा। संत निरंकारी मिशन के सेवादार वृक्षों को लगाने के उपरांत तीन वर्षाे तक निरंतर उनकी देखभाल भी करेंगे। इसमेें वृक्षों की सुरक्षा, खाद एवं जल की सुचारू रूप से व्यवस्था करना सम्मिलित है। आज जब पृथ्वी ग्लोबल वॉर्मिंग की समस्या से जूझ रही है, तो ऐसे समय में वृक्षारोपण का महत्व ओर अधिक बढ़ गया है। वर्ष 2020 से कोरोना संकट ने हम सभी को प्रकृति की अमूल्य देन, प्राण वायु अर्थात् ऑक्सीजन के महत्व को समझा दिया है। साथ ही इसकी कमी से उत्पन्न होने वाले सभी दुष्प्रभावों से हमें भली भांति अवगत भी करा दिया है। ज्ञात रहे कि मनुष्य का जीवन जिस प्राण वायु पर आधारित है वह हमें इन वृक्षों के माध्यम द्वारा ही प्राप्त होती है। इसी श्रृंखला में जोन मसूरी के पाँच जिले हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी एवं देहरादून सहित 18 जगह यह अभियान चलाया गया। देहरादून में सहस्त्रधारा, रोड नगर निगम धरना पार्क में वृक्षारोपण किया गया इसमें सेवादल के भाई बहनो ने अपना पूरा योगदान दिया मुख्य रूप से हरभजन सिंह जोनल इंचार्ज मसूरी जोन के दिशा निर्देशों में सेवादल के संचालक मंजीत सिंह एवं नरेश विरमानी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!