छात्रवृत्ति अनुदान धनराशि का भुगतान 20 जून से 31 अगस्त तक किया जायेगा

Share Now

देहरादून। देहरादून जिले के पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं के आश्रित छात्र छात्राओं को सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा वर्ष 2018-19 की देय छात्रवृत्ति अनुदान धनराशि का भुगतान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय देहरादून से चैकों के माध्यम से आगामी 20 जून से 31 अगस्त तक किया जायेगा। जिसकी सूची पुनर्वास कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई हैं।
    जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (अ0प्रा0) डी0के0 कौशिक ने बताया कि पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के आश्रित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति अनुदान धनराशि प्राप्त करने के लिए अपनी डिस्चार्ज बुक, दो रसीदें टिकट और मार्कशीट के साथ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा करना होगा। उन्होनें बताया कि चैक और मूल डिस्चार्ज बुक अगले दो दिन बाद स्वागत टेबल, सहायक अधिकारी से प्राप्त किये जा सकते है। उसके अतिरिक्त पावती रसीद पर संबंधित पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं के ही हस्ताक्षर होना आवश्यक है अन्यथा चैक जारी नहीं किया जायेगा। उक्त तिथि के उपरान्त अवशेष धनराशि उत्तराखण्ड पुनर्वास संस्था को वापिस कर दी जायेगी और किसी भी प्रकार के अनुरोधध्अपील पर कोई सुनवाई नहीं की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!