हरिद्वार -होस्टल में राह रहे विदेशी छात्र के साथ स्कूल प्रबंधन ने की मारपीट, आईजी के दखल के बाद 5 गिरफ्तार।

Share Now

15/16.जुलाई की रात्रि को जनपद हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्रार्न्तागत स्थित R.I.T.इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबन्धक के द्वारा कॉलेज के हॉस्टल में अफ्रीकन देशों के 13 छात्रों में से 01 नाईजीरियन छात्र द्वारा बिना ऑउट पास के दीवार फांदकर कुछ दिनों से कॉलेज के बाहर आवागमन किया जा रहा था। इस पर कॉलेज प्रबन्धन द्वारा उक्त छात्र को दिनांक 15 जुलाई को कॉलेज कैम्पस छोड़ने हेतु कहा गया तथा प्रबन्धन द्वारा प्राईवेट सिक्योरिटी गॉर्डों के माध्यम से उक्त छात्र से बल पूर्वक कैम्पस खाली कराया गया। इस दौरान उक्त छात्र व उसके साथी के साथ मार-पीट कर छात्र व उसके साथी को चोट पहुंचायी गयी।


इस सम्बन्ध में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री अभिनव कुमार द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपदों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत स्कूल, कॉलेज आदि बन्द हैं देश-विदेशों के छात्र जो लॉक-डॉउन के कारण स्कूल,कॉलेजो, हॉस्टलों व पी0जी0 आदि में रुके हैं। उनकी सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं हेतु परिक्षेत्र के जनपदों को तत्काल निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

  

▪️ जनपदों में जहां भी कॉलेज के हॉस्टल/ पी0जी0 आदि में विदेशी, गैर प्रान्तों के छात्र रह रहे हैं सम्बन्धित थाना प्रभारी उनकी सुरक्षा व अन्य आवश्यकताओं के सम्बन्ध में कॉलेज प्रबन्धन,पी0जी0/ हॉस्टल संचालकों तथा छात्रों से नियमित वार्ता कर किसी प्रकार की समस्या परिलक्षित होने पर उसका निराकरण करायेंगे।

▪️ कॉलेज प्रबन्धन द्वारा ऐसे छात्रों के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार किये जाने सम्बन्धी शिकायतों पर नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाये

▪️ कोविड-19 के दृष्टिगत लॉक-डॉउन के कारण फंसे छात्रों की अन्य कोई व्यक्तिगत समस्याओं के सम्बन्ध में भी जानकारी कर उसका निराकरण करने की कार्यवाही की जाये।
इसके अतिरिक्त समस्त जनपद प्रभारियों को उक्त सम्बन्ध में यथोचित कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को भली-भांति ब्रीफ करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए R.I.T. कॉलेज प्रबन्धन के विरूद्ध जनपद हरिद्वार के थाना भगवानपुर में मु0अ0 सं0 330/2020 धारा 147,148,149,323,325,504 IPC का अभियोग पंजीकृत होकर कॉलेज प्रबन्धन के डायरेक्टर,रजिस्ट्रार, असि0 एडमिन सहित 05 सिक्योरिटी गार्डों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!