पुलिस को देखकर बाइक वापस मोड़कर भागने लगे बदमास – पुलिस के रोकने पर झोंक दिया फायर – एक घायल

Share Now

पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़ – ग्रामीण को लगी गोली, 5 पर केस दर्ज

रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर

 ऊधमसिंहनगर के गदरपुर थाना क्षेत्र के सकैनिया में पुलिस और  बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई  जिसमें  एक ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं ।  आपको बता दें कि सकैनिया के मजरा खुशालपुर कुइखेड़ी रोड पर कामरेड डेरे की पुलिया पर बदमाश और पुलिस के बीच फायरिंग हो गई जिसमें  एक ग्रामीण घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सकैनिया चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह बिष्ट और कांस्टेबल क्षेत्र में गस्त कर रहे थे इसी दौरान सकैनिया के मजरा खुशालपुर से कुई खेड़ी रोड पर डेरा कामरेड के पुलिया पर सामने से मोटरसाइकिल पर सवार युवक आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार पुलिस को देखकर बाइक को वापस मोड़कर भागने लगे। और इसी बीच बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया वही जबाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना की जानकारी स्कैनिया चौकी इंचार्ज द्वारा पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई सूचना मिलते ही आसपास के थानों की फोर्स सहित आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली वही थाना अध्यक्ष केलाखेड़ा घायल युवक अमरजीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वही घायल युवक अमरजीत सिंह का कहना है कि घटना के समय घर के अंदर था शोर सुनकर जब बाहर खेल रहे बच्चे को लेने गया देखा कि पुलिस व बदमाशो के बीच आपस मे फायरिंग हो रही थी तभी अचानक फायरिंग से एक गोली  आकर उसके पैर में लग गई जिस से वो घायल हो गया।

दलीप कुंवर — एसएसपी, ऊधमसिंहनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!