विकासनगर। दमकल विभाग की टीम ने बुधवार को कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए सेलाकुई स्थित फार्मासिटी में सेनाटाइजेशन किया। सुबह आठ बजे से लेकर देर शाम तक करीब आधा दर्जन से अधिक कंपनियों के परिसर, कंपनियों के अंदर बाहर व आने जाने वाले रास्तों के चैक चैराहों पर दमकल विभाग की टीम ने सेनटाइजेशन किया। इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों को कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक किया। कहा कि कंपनियों के अंदर श्रमिक सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर काम करें। फायर स्टेशन इंचार्ज सुनील तिवारी ने बताया कि फार्मासिटी में लगातार तीन चार दिन तक सेनाटाइजेशन का कार्य जारी रहेगा। सभी कंपनियों को लगातार सेनाटाइजेशन किया जाएगा। इस दौरान पवन कुमार, फायरमैन मनोज कुमार, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
